अगर आप एक नए YouTuber हैं और अपना पहला video upload करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। इस गाइड में, हम आपको बताएंगे कि आप आसानी से अपना YouTube channel कैसे बना सकते हैं और उस पर video कैसे upload कर सकते हैं।
YouTube Channel कैसे बनाएं?
YouTube channel बनाने के लिए आपके पास एक Gmail ID होनी चाहिए। अगर आपके पास पहले से ही Gmail ID है, तो आप नीचे दिए गए steps को फॉलो कर सकते हैं:
- अपने mobile में YouTube app खोलें।
- ऊपर कोने में दिख रहे अपने Gmail ID के profile photo पर click करें।
- अब “Your channel” पर click करें।
- यहाँ पर आप अपने channel का नाम और profile photo सेट कर सकते हैं। एक अच्छा नाम चुनें जो आपके video के विषय से संबंधित हो।
- नाम और फोटो सेट करने के बाद “Create” पर click करें।
- आपका YouTube channel बन चुका है।
YouTube Video कैसे Upload करें?

video बनाने के बाद उसे सही तरीके से upload करना बहुत जरूरी है। YouTube app के जरिए video upload करने का तरीका यहाँ बताया गया है:
- YouTube app के home page पर, सबसे नीचे बीच में दिख रहे (+) plus के निशान पर click करें।
- आपके सामने “Upload a video” और “Create a Short” का विकल्प आएगा। अगर आपका video 1 मिनट से ज्यादा है, तो “Upload a video” चुनें।
- अब अपनी gallery से उस video को चुनें जिसे आप upload करना चाहते हैं और Next पर click करें।
- अगले पेज पर, अपनी video का thumbnail जोड़ें (यह आपकी video की पहचान होती है)। आप video के ऊपर plus के निशान पर click करके इसे upload कर सकते हैं।
- Title और Description लिखें। Title में अपने video का मुख्य विषय लिखें और Description में video के बारे में विस्तार से बताएं। यहाँ आप अपनी video से संबंधित keywords भी डाल सकते हैं।
- Visibility में “Public” चुनें ताकि आपकी video सभी लोग देख सकें।
- अब “Next” पर click करें। यहाँ आपसे पूछा जाएगा कि क्या यह video बच्चों के लिए बनी है। अपनी video के अनुसार सही option चुनें।
- आखिर में, “Upload a video” पर click कर दें।
आपकी video upload होना शुरू हो जाएगी। video का size बड़ा होने पर इसमें थोड़ा समय लग सकता है। upload पूरा होने के बाद, आप अपनी video को “Your channel” में जाकर देख सकते हैं।
अब आप पूरी तरह से तैयार हैं! बस अच्छे videos बनाते रहें और उन्हें सही तरीके से upload करते रहें।
Hello friends, my name is Kamal Mourya, and I’ve been working in the blogging field for over 5 years. I have comprehensive knowledge about topics like earning money online, freelancing, SEO, and digital marketing. On this blog, I share this information in short, easy blog posts. You can easily learn about SEO and digital marketing by reading these posts.